फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिलाओं पर हमले के आरोपी सिरफिरे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच महिलाओं पर हमले के बाद पकड़ा गया था आरोपित अजय निषाद, बढ़ी एससी-एसटी की धारा
विज्ञापन

गोरखपुर। झंगहा में रात के समय पांच महिलाओं पर हमला कर सनसनी फैलाने वाले आरोपी अजय निषाद के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसके हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि चार को गंभीर चोटें आई थीं। अजय पर पांच केस दर्ज हुआ था, जिसमें दो केस में पीड़ित अनुसूचित जाति की हैं। लिहाजा एससी-एसटी की धारा भी बढ़ाई गई है।

पुलिस के अनुसार, 17 नवम्बर 2024 को पकड़ा गया अजय निषाद दुष्कर्म के मामले में पहले जेल जा चुका था। पांचवीं घटना में सीसीटीवी फुटेज की जांच में वह पकड़ा गया। शुरुआती तीन घटना के बाद वह सूरत गुजरात कमाने चला गया। छठ पूजा में लौटा तो उसने ताबड़तोड़ दो वारदात को अंजाम दिया था। प्रत्येक घटना के बाद उत्तराखंड की रहने वाली अपनी प्रेमिका से भी बात करता था। पुलिस की गिरफ्त में न आए इसके लिए मुख्य मार्ग की जगह खेत का इस्तेमाल करता था। वह शनि देव का पुजारी था। काले कपड़े में शनिवार की रात नंगे पांव घर से निकलता। शनिदेव की पूजा करने के बाद हमला करता था।
विज्ञापन


महिलाओं से हो गई थी नफरत
गांव की एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर सीरियल हमलावर अजय को 2022 में जेल भिजवा दिया था। इससे उसे महिलाओं से नफरत हो गई थी। यह नफरत जानलेवा मजा में 29 जुलाई 2024 की रात से बदल गई। अजय एक घर में चोरी के इरादे से घुसा और सामान चोरी कर भाग रहा था कि घर की महिला की नींद खुल गई उसने पकड़ने का प्रयास किया तो अजय ने उसके सिर पर चारपाई के पाए से प्रहार किया। महिला की कराह सुनकर सनकी अजय को बहुत मजा आया। इसके बाद उसने कराह भरी चीख को सुनने के लिए महिलाओं पर हमला करना शुरू कर दिया। एक के बाद एक कर चार और महिलाओं पर हमला किया। सिरफिरे के हमले की शुरुआत झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंहपुर के सहसरा गांव में 29 जुलाई की रात में चमनलाल के घर से की थी।
विज्ञापन

0
इन घटनाओं में लगी चार्जशीट
सिंहपुर के सहसरा गांव में 29 जुलाई की रात में माया देवी पर पहला हमला
11 अगस्त की रात में झंगहा क्षेत्र के उपधवलिया गांव में सेवा प्रसाद की पुत्री ममता (32) पर हमला, इलाज के दौरान मौत
25 अगस्त की रात में राजधानी के हाथखाल गांव में रंभा देवी नामक महिला पर हमला किया।
नौ नवम्बर की रात मंगलपुर गांव में घर में घुसकर महिला के ऊपर जानलेवा हमला
13 नवंबर में झंगहा थानाक्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो के टोला कटहरिया में घंटना को अंजाम दिया

कोट
सीरियल हमलावर अजय निषाद के खिलाफ सभी पांच केस में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इनमें दो मामले में पीड़ित अनुसूचित जाति के हैं। लिहाजा एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी के केस का ट्रायल कराकर जल्द से जल्द सजा दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें