फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र : नेपाली भाषा में प्रकाशित हुई दुर्गा सप्तशती, गोरखपुर गीता प्रेस से नेपाल भेजी जाएंगी पुस्तकें

Wed, 26 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

गीता प्रेस में इसको लेकर काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। चार हजार प्रतियों का प्रतियों का प्रकाशन गीता प्रेस में हो चुका है। साथ ही चैत्र नवरात्र को लेकर संस्कृत श्लोक के साथ हिंदी में भी दुर्गा सप्तशती प्रकाशित की जा चुकी है, जिससे लोगों को नवरात्र में पाठ करने में पुस्तक की कमी न होने पाए। पुस्तक का मूल्य 70 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
गीता प्रेस की दुर्गा सप्तशती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर। चैत्र नवरात्र की तैयारी गीता प्रेस तेजी से कर रहा है। इसको लेकर दुर्गा सप्तशती पहली बार नेपाली भाषा में प्रकाशित हो चुकी है। बाइंडिंग का कार्य तीन दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रतियां नेपाल भी भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र में श्रद्धालु पुस्तक का पाठ कर मां दुर्गा की स्तुति करते हैं। गीता प्रेस में इसको लेकर काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। चार हजार प्रतियों का प्रतियों का प्रकाशन गीता प्रेस में हो चुका है। साथ ही चैत्र नवरात्र को लेकर संस्कृत श्लोक के साथ हिंदी में भी दुर्गा सप्तशती प्रकाशित की जा चुकी है, जिससे लोगों को नवरात्र में पाठ करने में पुस्तक की कमी न होने पाए। पुस्तक का मूल्य 70 रुपये रखा गया है।

गीता प्रेस के प्रबंधक लाल मणि तिवारी के अनुसार, इस पुस्तक को नेपाली भाषा में प्रकाशित करने की मांग काफी दिनों से थी। वहीं गीता प्रेस के प्रोडक्शन मैनेजर आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि प्रकाशन का कार्य पूरा हो चुका है। तीन दिन में इसके बाइंडिंग का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रतियां नेपाल भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें