फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बस स्टेशनों पर लगेगा सीसी कैमरा, जाम से निजात की बनी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम कुल 16 कैमरे लगाएगा, आरएम करेंगे जाम की निगरानी
विज्ञापन

गोरखपुर। बस स्टेशनों के सामने जाम से निजात के लिए परिवहन निगम नई योजना बनाई है। इसके तहत परिवहन निगम की ओर से तीनों रेलवे, कचहरी व नौसड़ बस स्टेशन पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। कुल 16 कैमरे लगेंगे। आरएम इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।

यह कार्य दो दिनों में शुरू हो जाएगा। मॉनिटरिंग के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में सेटअप लगाया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक इसकी मॉनिटरिंग कर जाम होने पर इसे हटाने का तत्काल निर्देश देकर समाधान कराएंगे। इससे आए दिन जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। कैमरे लगाने की जानकारी परिवहन निगम की ओर से कमिश्नर को भी दी गई है। कुछ दिन पहले कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बैठक कर बसों से जाम लगने पर परिवहन निगम से नाराजगी जताई थी। बता दें कि आए दिन परिवहन निगम की बसों से बस स्टेशनों के सामने जाम की समस्या रहती है। रेलवे बस स्टेशन के सामने सड़कों पर अवागमन प्रभावित रहता है। इससे निपटने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रेलवे, कचहरी व नौसड़ बस स्टेशन व सड़क पर परिवहन निगम की ओर से लगभग 16 कैमरे लगाए जाएंगे। आए दिन बसों से हो रहे जाम की निगरानी कैमरों से की जाएगी। इसके बाद जाम तत्काल हटवाने के निर्देश दिए जाएंगे।
- लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें