फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति, सास समेत छह पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करना और उसकी बच्ची को ससुरालियों द्वारा छीनने की कोशिश की शिकायत करने पर पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में पीड़िता की तहरीर पर पति, सास, भसुर, जेठानी, नंनदोई और ननद के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बांसगांव इलाके के लोनाव गांव निवासी दानबहादुर राय की बेटी प्रियंका राय ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 16 नवंबर 2016 को झंगहा इलाके डोमरौला निवासी गिरजेश राय पुत्र स्वर्गीय प्रेमसागर राय के साथ हुई। शादी के कुछ दिन से पति गिरजेश राय, उनके बड़े भाई दुर्गेश राय, जेठानी कालिंदी, सास शांति देवी, ननद रीता और ननदोई मनोज राय बाइक की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। उसको लेकर उनके पिता और ससुरालियों के बीच पंचायत भी हुई।
इस बीच बच्ची के पैदा होने के बाद उनकी प्रताड़ना और बढ़ गई। 16 जून 2023 को ससुरालियों ने उनको और बेटी को घर से निकाल दिया। 30 जुलाई 2023 की शाम को पति व जेठ मायके पहुंचे और बेटी को लेकर चले गए। उसने इसकी सूचना-112 पर पुलिस को दी। उसने थाने पर इसकी सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोर्ट के आदेश पर महिला थाने की पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी, सास, समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें