फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने वाले पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज थाने की पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

कैंपियरगंज। संतकबीरनगर के ट्रक मालिक से धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये से अधिक हड़पने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर कैंपियरगंज पुलिस ने बुधवार को महेंद्र निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के घटरम्हा निवासी दीपक कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 अक्तूबर को मेरे मोबाइल पर एक काॅल आया। उसने अपना नाम महेंद्र निषाद बताया। उसने बताया कि उसकी कैंपियरगंज में गिट्टी मोरंग दुकान है। मुझसे अपने दुकान पर गिट्टी भेजने को कहा और विश्वास के लिए उसने मेरे खाते में यूपीआई के माध्यम से दो हजार रुपये भेज दिया। 24 अक्तूबर को जब मेरी दो ट्रक गिट्टी लेकर कैंपियरगंज पहुंची। वहां उसने मोटरर मालिक बनकर गिट्टी दो दुकानदारों दीप नारायन मौर्य और संदीप मौर्य को बेच दिया था। दोनों दुकानदारों से गिट्टी का पैसा एक लाख 15 हजार पांच सौ रुपये अपने फोन पे नंबर पर मंगवा लिया। वह फोन पे नंबर महेंद्र निषाद के नाम से प्रदर्शित हो रहा था। वह मेरा पैसा वापस नहीं कर रहा है। पुलिस से शिकायत करने पर जान माल की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें