खोराबार (गोरखपुर)। देवरिया निवासी किन्नर काजल उर्फ अमित की मौत के मामले में भाई ने उसके दोस्त रामपुर कारखाना निवासी निजामुद्दीन पर हत्या कर शव छिपाने का केस दर्ज कराया है। खोराबार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खोराबार थाना क्षेत्र के तालकंदला गांव के सामने फोरलेन के किनारे झाड़ी में एक नवंबर को शव मिला था। मंगलवार को शव की शिनाख्त देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र के पन्नहा गांव निवासी अमित उर्फ काजल किन्नर के रूप में हुई। भाई राजकुमार ने शिनाख्त करने के बाद केस दर्ज कराया है।
भाई ने पुलिस को बताया कि अमित किन्नर अपने दोस्त निजामुद्दीन के साथ ही घर से निकला था और इसके बाद उसके बारे में पता नहीं चला। अब शव मिलने के बाद सोशल मीडिया के जरिए जानकारी हुई। अगर हादसा हुआ तो भी बताना चाहिए था। संवादि