फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कपड़े की दुकान में चोरी के आरोप में पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों पर दुकान का सामान चुराकर बेचने का आरोप
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरी चौरा निवासी एक दुकानदार ने दुकान के कर्मचारियों के खिलाफ सामान चुराकर बेचने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। शनिवार को पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

चौरीचौरा निवासी हरिओम जायसवाल ने तहरीरे में बताया कि मेरी अंबे हैंडलूम नाम से थोक रेडीमेड कपड़े की दुकान भोपा बाजार में है। मुझे बाहर के ग्राहकों से जानकारी मिली कि दुकान पर काम करने वाला पंकज गुप्ता वार्ड नंबर नौ निवासी अपने पास से रेडीमेड कपड़ों को खरीदने के लिए कह रहा है। जब मैंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि पंकज गुप्ता मेरे ही दुकान पर काम करने वाले शिवम जायसवाल, मोहित मद्धेशिया, रवि मद्धेशिया और राज जायसवाल से मिलकर मेरी दुकान से माल चुराकर दुकान से सटे रेलवे के बाउंड्री के बाहर छिपा देता था। इसके बाद यहां से उठाकर आरोपी उसी को माल बेच देते थे। चोरी करके माल फेंकते हुए मयूर गारमेंट्स गौरी बाजार के मालिक ने खुद देखा है, वह मेरे ग्राहक हैं। पड़ताल करने पर आठ से दस लाख रुपये का माल शॉर्ट मिला। हरिओम ने पांचों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें