फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन बैनामा करने के नाम पर 1.60 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 11 Apr 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने कहा-पैसा मांगने पर आरोपी पति व पत्नी दे रहे जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


पिपराइच। क्षेत्र के जंगल तिनकोनिया नंबर दो निवासी रामदरश साहनी की तहरीर पर जमीन रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी कर 1.60 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। पुलिस रामगढ़ताल के कठउर चौकी के आजाद नगर निवासी सदानंद उर्फ पन्ने और उसकी पत्नी रीता के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित रामदरश साहनी ने तहरीर में बताया कि मेरे घर सदानंद पहुंचे और जंगल धूषण में 56 डिस्मिल जमीन बेचने की इच्छा जाहिर की। मुझसे साढ़े पांच लाख रुपये में इसे देने की बात कही। मैंने 2016 में चेक से एक लाख रुपये और सदानंद की पत्नी रीता के खाते में चार लाख रुपये भेज दिए थे। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री के लिए कहने पर टालमटोल करने लगे। बाद में दबाव बनाने पर किसी तरह 3.40 लाख रुपये वापस कर दिए। शेष 1.60 लाख रुपये मांगने पर भूल जाने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति व पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें