फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिंदल कंपनी का डुप्लीकेट सामान बेचते व्यापारी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल थाना क्षेत्र का मामला, कंपनी के अधिकारियों ने पकड़ा सामान
विज्ञापन

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर में दुकान पर जिंदल कंपनी का डुप्लीकेट स्टील पकड़ा गया। गोपनीय सूचना के बाद पुलिस के साथ जिंदल कंपनी के अफसर पहुंचे थे। पुलिस ने कंपनी की ओर से आई तहरीर पर रामलाल प्रजापति पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिंदल स्टील कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत अनुभव तुली ने पुलिस को बताया कि सूचना मिली थी कि मोहरीपुर बाजार के एक स्टील की दुकान में कंपनी का डुप्लीकेट माल बेचा जा रहा है। मंगलवार शाम चार बजे चौकी प्रभारी बरगदवा लक्ष्मी नारायण द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस बल को साथ लेकर जांच की गई। पता चला कि ग्लेक्सी स्टील फर्नीचर मोहरीपुर के प्रोपराइटर रामलाल प्रजापति की ओर से जिंदल स्टील कंपनी का डुप्लीकेट सामान बेचा जा रहा है। जहां से 130 पीस बुलस्टर पाइप डुप्लीकेट पाया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अन्य थाना क्षेत्रों में भी बिक रहा माल
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कंपनी के अधिकारियों ने शहर के पांच अन्य थाना क्षेत्रों में भी नकली माल बेचे जाने की शिकायत की है। इसमें चार उत्तरी और दो नगर के थानाक्षेत्र हैं। पुलिस जल्द ही कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर वहां भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें