फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खेल के दौरान लिया झांसे में...बनाया शारीरिक संबंध, आर्य मंदिर में की शादी- जबरन कराया गर्भपात

Sat, 29 Mar 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

महिला के अनुसार 6 साल पहले रीजनल स्टेडियम में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक ने उसे झांसे में ले लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। जब उसने विरोध जताया तो दिल्ली में आर्य मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद गोरखपुर में किराए के कमरे में रख दिया।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व में क्रिकेट खिलाड़ी रही एक महिला ने पति और ससुर के खिलाफ धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने दो दिन पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। महिला एक बच्चे की मां है। उसने आरोप लगाया है कि पति और ससुर अब उसे साथ नहीं रखना चाहते हैं इसलिए प्रताड़ित कर रहे हैं।

महिला के अनुसार 6 साल पहले रीजनल स्टेडियम में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक ने उसे झांसे में ले लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। जब उसने विरोध जताया तो दिल्ली में आर्य मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद गोरखपुर में किराए के कमरे में रख दिया। आरोप है कि गर्भवती होने पर धोखे से दवा खिलाते हुए गर्भपात भी करा दिया। उसने एसपी को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें