फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के 72 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो टोलों के लोगों के बीच हुई मारपीट के बीच वाहनों में हुई थी तोड़-फोड़
विज्ञापन

गुलरिहा। थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में शुक्रवार की रात रास्ते से बाइक हटाने को लेकर दो टोले के लोगों में हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 22 नामजद और 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जंगल अयोध्या प्रसाद टोला मलमलिया निवासी सुरेश गुप्ता शुक्रवार की रात सचिन की गाड़ी में सामान लादकर प्रवीन, प्रियांशु और विक्की के साथ रजही चौराहे से घर लौट रहे थे। आरोप है कि मिथिलेश मौर्य के घर के सामने ओंकार, सोमनाथ, सोनू, रामकरन, रंजीत और अन्य लोगों ने उनकी टाटा मैजिक रोककर चाबी निकाल ली और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से विक्की को पीटकर सिर फोड़ दिया और उसका हाथ तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के सोमनाथ बेलदार निवासी जंगल अयोध्या प्रसाद टोला भक्तियहवा का कहना है कि मिथिलेश मौर्य के घर के सामने बाइक खड़ी थी। बाइक साइड में करने को लेकर विक्की और सुरेश गाली देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गाड़ी से रॉड निकालकर संदीप और दिलीप पर हमला कर दिया। विक्की ने फोन कर गांव के सचिन, सुशील, विनय, आकाश, रोमी, राहुल, जयकी, प्रवीण, गब्बर, बबलू, गणेश, सोनू, पप्पू, पंचदेव समेत करीब 50 लोगों को बुला लिया। दिलीप गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया जबकि सोनू, सोमनाथ और संदीप को भी चोटें आईं। थानाप्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। साथ ही गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें