फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस महकमे में पिता की धौंस दिखा मारपीट के आरोपी समेत 11 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट पुलिस केस दर्ज मामले की छानबीन में जुटी
विज्ञापन

गोरखपुर। पुलिस महकमे में पिता के होने की धौंस दिखाकर मारपीट करने के आरोप में 11 आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में पिपराइच थाने के नई बस्ती हैदरगंज निवासी आशा देवी ने बताया कि उनका बेटा श्याम नारायण पांडेय मैजिक (डिलीवरी गाडी) रेलवे स्टेशन व धर्मशाला बाजार में चलाकर व्यवसाय करता है। पुलिस लाइंस निवासी विकास सिंह की भी रेलवे स्टेशन पर डिलीवरी मैजिक गाड़ियां चलती हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम 6:30 बजे विकास सिंह ने बेटे श्याम नारायण और ड्राइवर सूरज कुमार पर अज्ञात 10 साथियों के साथ हमला कर दिया। इसमें बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दूसरी घटना थी। इससे पहले दो मई को भी विकास सिंह ने पति मारकंडेय पांडेय पर भी जानलेवा हमला किया था। शिकायत पर सुलह समझौता करवा लिया। विकास अपने पिता का पुलिस महकमे होने का धौंस दिखाता है। इसके बाद पति व बेटे को आए दिन परेशान करता है। आरोप लगाया कि मारपीट का सारा मामला धर्मशाला चौकी के सामने हुआ है, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़िता ने शुक्रवार को तहरीर देकर आरोपी व उसके दस अज्ञात साथियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें