गुलरिहा। सरैया बाजार के पास स्थित रेडिएंट होटल में रविवार की शाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट के मामले में गुलरिहा पुलिस ने दो नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के अशोकनगर निवासी हर्षवर्धन पाठक व राज्यवर्धन रेडिएंट होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान अचानक हंगामा होने लगा। इसी बीच हर्षवर्धन एवं राज्यवर्धन लोगों को शांत कराने का प्रयास करने लगे जिससे नाराज होकर रेल विहार निवासी रवि तिवारी और अभय तिवारी के साथ अन्य ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हर्षवर्धन के सिर में गहरी चोट लग गई जिससे खून बहने लगा।