हरपुर-बुदहट। थाने में एक गांव की युवती ने तहरीर देकर दो भाइयों पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती ने तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार की शाम चार बजे घर से पशुओं को चारा खिलाने जा रही थी। रास्ते में घेरकर गांव के ही सगे भाई छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर मारने-पीटने लगे और जानमाल की धमकी दी। शोर सुनकर बचाने आए भाई को भी मारपीट कर दोनों भाइयों ने घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि युवती की तहरीर पर राजकमल यादव और कृष्ण प्रताप यादव के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया गया।