फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू के गेट पर कार एक्सपो, छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति के कार एक्सपो और लोन मेले के आयोजन का आरोप, हंगामा के चलते एक घंटे में ही खत्म
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गेट पर बृहस्पतिवार को छात्रों के एक समूह ने बिना अनुमति कार एक्सपो व लोन मेला के आयोजन का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। छात्रों का कहना है कि एक निजी बैंक व कार कंपनियों ने बिना छात्रों की सुरक्षा का ख्याल रखे ही इसका आयोजन किया था। हंगामा के चलते एक घंटे में ही एक्सपो को खत्म कर दिया गया।
विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास अंदर की तरफ सुबह करीब 10 बजे प्रतिकुलपति शांतनु रस्तोगी ने एक बैंक व कार कंपनियों की ओर से आयोजित कार एक्सपो का उद्घाटन किया। यह एक्सपो दोपहर दो बजे तक चलने वाला था। करीब 11 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अर्पित कसौधन के नेतृत्व में जुटे छात्र नेताओं ने आयोजकों से विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए अनुमति पत्र दिखाने की मांग की।
विज्ञापन

अनुमति पत्र नहीं दिखाए जाने पर छात्र नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने आयोजकों से विश्वविद्यालय के अधिकारियों को बुलाने को कहा लेकिन एक घंटे के बाद भी कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। इसके बाद अपना सामान समेटकर चले गए। छात्रों का कहना था कि आयोजन गेट के अंदर हो रहा था।
विज्ञापन

उनसे कहा गया कि परिसर से बाहर लगाएं। नहीं माने तो छात्रों ने ही कैनोपी हटा दी। इस संबंध में प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति से एक बैंक व कार कंपनी ने लोन मेला लगाया था। छात्रों के आपत्ति जताने पर कंपनी ने इसे हटा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें