फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लिंक एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे थे लोग, खजनी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

उनवल। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह 4:45 बजे के करीब हादसा हो गया। अर्टिगा कार ट्रक से टकरा गई जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं, सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान कुशीनगर के पटहेरवा निवासी रमाशंकर शर्मा (45) के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र के स्थित टोला प्लाजा सिकरीगंज रोड के पास रविवार सुबह ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार सवार लोग खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहे थे। इसमें आठ लोग सवार थे। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रमाशंकर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पटहेरवा के साहिल हुसैन, बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के कटिया निवासी आशीष शर्मा, कुशीनगर के फाजिलनगर की पूनम शर्मा, तुर्कपट्टी की मंजू देवी, रेनू शर्मा, आयुष शर्मा (14) और अदिति शर्मा (5) निवासी पटहेरवा का इलाज चल रहा है। खजनी एसओ अनूप सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें