कैंपियरगंज। क्षेत्र के करमैनी खड़खड़िया मार्ग पर शनिवार शाम कोनी गांव के पास कार खड़ी बाइक में टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार नंदलाल चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार बजरंग बली मौर्य, शैल कुमारी, जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल नंदलाल चौबे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सिद्धार्थनगर के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा चौबे गांव निवासी नंदलाल चौबे शनिवार शाम बाइक से जा रहे थे। कैंपियरगंज के करमैनी खड़खड़िया मार्ग पर कोनी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारते हुए सागौन के पेड़ से टकरा गई। इसमें नंदलाल चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाने के गुलरिहा गांव निवासी बजरंग बली मौर्य, पेड़ारी बुजुर्ग निवासी जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश और कैंपियरगंज के ताजपुर रामचौरा की शैल कुमारी घायल हो गईं।