फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा बिजली घर की बढ़ेगी क्षमता, मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय भेजा गया क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को लोड शेडिंग और लो वोल्टेज से मिलेगी राहत

गोरखपुर। बिजली निगम ने गीडा बिजली घर की क्षमता वृद्धि करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया है। क्षमता वृद्धि के बाद वितरण खंड के सात उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं समेत औद्योगिक इकाइयों को भी लो वोल्टेज और लोड शेडिंग की समस्या से राहत मिलेगी।
बिजली निगम ने गीडा बिजली घर की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव लखनऊ के शक्ति भवन स्थित मुख्यालय को भेज दिया है। अनुमोदन मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में बिजली घर की क्षमता 80 मेगावाट है। बिजली आपूर्ति के लिए 40 मेगावाट के दो पावर ट्रांसफार्मर लगे हैं। इस बिजली घर से रावत भीटी, जूड़ीयाव, अन्नतपुर, पाली, सहजनवां और उद्योग उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति की जाती है। इन उपकेंद्रों से औद्योगिक इकाइयों के साथ ही करीब एक लाख उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्रों को पर्याप्त बिजली मुहैया करवाने के लिए बिजली निगम ने बिजली घर की क्षमता 80 मेगावाट से बढ़ा कर 126 मेगावाट करने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के तहत 40 मेगावाट के दोनों पावर ट्रांसफार्मरों को बदलकर 63 मेगावाट के दो पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
कोट
गीडा के बिजली घर की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है। प्रस्ताव अनुमोदित होते ही क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू हो जाएगा।
-अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, पारेषण खंड-दो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें