फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं की खुद जांच कर सकेंगे परीक्षार्थी

Thu, 25 Apr 2024 07:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। ऐसे मेें कई परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम को लेकर संतुष्ट नहीं रहते हैं। वे कम अंक की शिकायत करते हैं। ऐसे परीक्षार्थियों की शिकायतों को दूर के लिए बोर्ड की तरफ से परीक्षार्थियोंं को उत्तर पुस्तिकाओं की खुद जांच करने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए परीक्षार्थियों को 500 रुपये प्रति विषय के हिसाब से जमा करने होंगे। इस संबंध में सभी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षार्थी इसके लिए 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें