फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करमैनी पुल से राप्ती नदी में कैंपियरगंज के युवक ने लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। कैंपियरगंज और मेंहदावल की सरहद पर स्थित राप्ती नदी पर बने करमैनी पुल से रविवार सुबह आठ बजे कैंपियरगंज के जयहिंद (25) ने बाइक खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों और फिर एनडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश कराई लेकिन उसका का पता नहीं चला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार को एक राहगीर ने करमैनी पुलिस चौकी पर राप्ती नदी में युवक के कूदने की सूचना दी। मौके पर पहुंची ने एनडीआरएफ की मदद से दिनभर युवक की तलाश करती रही लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। वहीं पुल पर खड़ी बाइक के आधार पर युवक की पहचान जयहिंद यादव निवासी शिवपुर करमहवा थाना कैंपियरगंज के रूप में हुई। युवक के पिता संतराम यादव और भाई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है, उसका इलाज चल रहा था। नौकरी न पाने के कारण अवसाद ग्रसित हो गया है। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें