फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मिलावटी दूध की जांच के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर और आसपास लगातार मिलावटी पनीर के मामले पकड़े जाने के बाद अब शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गठित कर दूध विक्रेताओं की जांच की जाएगी। इसी सप्ताह टीम जांच शुरू करेगी।
विज्ञापन

जिले में हर दिन करीब नौ लाख लीटर दूध की खपत होती है, जबकि पूरे जिले में लगभग ढाई लीटर दूध का ही उत्पादन होता है। शेष साढ़े छह लाख लीटर दूध की पूर्ति पैकेट व पाउडर वाले दूध से हो रही है। धंधेबाजों ने पाउडर वाले दूध में ही कुछ केमिकल मिलाकर उसका पनीर बनाना शुरू कर दिया है। इस तरह के पनीर के जितने भी नमूने लिए गए हैं, वे सभी जांच में फेल हो जाते हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से चलाए गए अभियान में जगह-जगह मिलावटी पनीर के मामले पकड़े जा रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए चिह्नित मिलावटखोरों का पोस्टर भी चौराहे पर लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब मिलावटी दूध की वृहद पैमाने पर जांच के आदेश दिए गए हैं। इस जांच में खाद्य सुरक्षा के अलावा दुग्ध उत्पादन विभाग और स्थानीय प्रशासन भी शामिल होगा। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी विभागीय टीम भी गठित कर दूध की जांच कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दूध में मिलावट की जांच के लिए वैसे तो पूरे साल सैंपल लिए जाते हैं, लेकिन अब विशेष अभियान चलाकर इनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें