फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नवरात्र में धंधेबाज भी सक्रिय...फलाहार खरीदते समय रहें सतर्क- खराब तेजपत्ता कराया गया नष्ट

Wed, 24 Sep 2025 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को अंशुल इंटरप्राइजेज, तारामंडल से सिंघाड़ा आटा, कुट्टू आटा, रामदाना और मिश्री का नमूना भरा। इसके अलावा एक मसाला फैक्टरी में रखा 110 किलोग्राम खराब तेजपत्ता और 50 किलोग्राम सड़ी हुई कसूर मेथी भी बरामद की गई। दोनों को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराए नकली तेजपत्ता।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्रत के दौरान सबसे अधिक खाए जाने वाले कुट्टू और सिंघाड़ा के आटा पर भी धंधेबाजों की नजर है। दिल्ली में खराब आटा खाकर बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े हैं। इसके बाद गोरखपुर में भी इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को दुकानों पर छापा मारकर सैंपल लिए।

विज्ञापन


वहीं एक मसाला फैक्टरी में मिले एक क्विंटल 10 किलो तेजपत्ता व 50 किलोग्राम कसूरी मेथी को नष्ट कराया गया। दोनों की क्वालिटी खराब थी। तमिलनाडु से आने वाले कुट्टू के आटे में मिलावट की आशंका रहती है। त्योहारों व व्रत में इन उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। यही हालत सिंघाड़े के आटा का है।

Trending Videos

इसकी खपत त्योहार के समय ही होती है। दुकानों पर साल भर पुराना आटा पड़ा रहता है, जिसे त्योहार में नया बताकर खपा दिया जाता है। जबकि, कुट्टू और सिंघाड़े का आटा जल्द खराब हो जाता है। इसमें फफूंद और बैक्टीरिया पनपते हैं, जो उल्टी, दस्त और अन्य पाचन संबंधी रोग पैदा कर सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को अंशुल इंटरप्राइजेज, तारामंडल से सिंघाड़ा आटा, कुट्टू आटा, रामदाना और मिश्री का नमूना भरा। इसके अलावा एक मसाला फैक्टरी में रखा 110 किलोग्राम खराब तेजपत्ता और 50 किलोग्राम सड़ी हुई कसूर मेथी भी बरामद की गई। दोनों को नष्ट कराया गया।

ग्लूटोन फ्री होने के चलते व्रत में अधिक रहती है डिमांड
कुट्टू का आटा ग्लूटेन-मुक्त आटा है, जो फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से भरपूर होता है। इसीलिए नवरात्र या किसी व्रत में इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है। धंधेबाज कुट्टू का स्टॉक मंगवाकर पहले ही रख लेते हैं। नवरात्र से पहले इसे पीसकर छोटे पैकेट में भरकर दुकानों तक पहुंचा दिया जाता है। थोक में 70 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव खरीदकर इसे 150 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव बेच दिया जाता है।
 
विज्ञापन

कुट्टू के आटे में नमी सोखने की क्षमता अधिक होती है। इसलिए अगर इसे नम स्थानों पर रखा जाए तो इसमें फंगस लगने की संभावना अन्य खाद्य पदार्थों से अधिक होती है। इसीलिए पुराना आटा खाने पर बदहजमी और फूड पॉइजनिंग होने की आशंका अधिक रहती है: डॉ. गौरव पांडेय, फिजिशियन

नवरात्र के दौरान लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए जांच के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। व्यापारियों से भी अपील की जा रही है कि वे फलाहार की सामग्री बेचते समय उसकी शुद्धता का विशेष ख्याल रखें। मंगलवार को कुट्टा आटा, सिंघाड़ा, आटा, मिश्री दाना और रामदाना का सैंपल लिया गया। इसके अलावा खराब तेजपत्ता व कसूरी मेथी को नष्ट कराया गया: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें