फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बसों में रही जबरदस्त भीड़, ऑटो चालकों ने वसूला मनमाना किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया पहुंचाने के लिए वसूले 1200 रुपये, बस स्टेशन के आसपास मंडराते ऑटो चालक
विज्ञापन




गोरखपुर। छठ पर्व पर ट्रेन से आए यात्रियों को घर तक पहुंचने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। भीड़ ज्यादा होने के चले बसें कम पड़ गई तो लोग ने निजी वाहन बुक करके परिवार के साथ रवाना हुए। इसका फायदा ऑटो वाले व निजी वाहन चालकों ने जमकर उठाया। रेलवे बस स्टेशन से देवरिया तक पहुंचाने में ऑटो चालकों ने 1200 रुपये तक वसूला, जबकि आम दिनों में यह किराया 600 से 700 रुपये ही है।
दिल्ली से आए राम सजीवन मौर्या पूरे परिवार के साथ देवरिया स्थित अपने गांव जाने के लिए परेशान थे। रेलवे बस स्टेशन पर काफी देर तक बस नहीं मिली तो उन्होंने ऑटो बुक किया। ऑटो वाले 1200 रुपये में पहुंचाने की बात कही है। अब मजबूरी है तो जाना ही पड़ेगा। इसी तरह चार पहिया वाहन चालकों ने देवरिया और कुशीनगर तक जाने के लिए दो हजार रुपये तक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को रेलवे बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। ऑटो व निजी वाहन वाले भी आसपास मंडराते रहे। रेलवे बस स्टेशन पर लोकल के क्षेत्रों में जाने वाली बसों में भीड़ रही। लगभग सभी बसें यात्रियों से भरी हुई रहीं। भीड़ शाम को और बढ़ गई। इसका फायदा निजी गाड़ियों व ऑटो चालकों ने उठाया। हालांकि, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बस स्टेशन पर बसों की संख्या पर्याप्त है। उन्होंने दावा किया कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें