उमरिया से गोरखपुर काम करने के लिए आने वाले लोगों को सहूलियत
गोरखपुर। परिवहन निगम की ओर से यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए बसों का संचालन किया जाता है। इसको लेकर शुक्रवार को संतकबीरनगर के उमरिया के लिए परिवहन निगम ने बस का संचालन किया है। जिससे उमरिया जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
बताया जा रहा है कि संतकबीरनगर के उमरिया के लिए बस अभी तक नहीं चलती थी। वहां से लोग कार्य करने के लिए गोरखपुर आते थे जिन्हें बसों का अभाव था। इसको लेकर लोगों की मांग पर एक साधारण बस राप्तीनगर बस स्टेशन से चलाई गई।
यह बस शाम को 05:30 बजे संतकबीरनगर के लिए चली जो संतकबीरनगर के उमरिया से सुबह 07:30 बजे चलेगी। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि लोगों की मांग पर यह सुविधा शुरू की गई है। दो दिन इसका ट्रायल किया गया था जिसे शुक्रवार से पूरी तरह से चला दिया गया। बस का किराया 92 रुपये है।