एमएमएमयूटी में आज चौथे व अंतिम चरण की काउंसिलिंग हो रही समाप्त
स्पॉट काउंसिलिंग व इंटरनल स्लाइडिंग के लिए आज से पंजीकरण
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक में प्रवेश के लिए चौथे और अंतिम दौर की काउंसिलिंग 21 जुलाई को समाप्त हो रही है। चार चरणों की काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश स्पॉट काउंसिलिंग के जरिये लिया जाएगा।
स्नातक प्रवेश के समन्वयक व डीन यूजी प्रो. विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि बीटेक में प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसिलिंग दो चरणों में होगी। प्रथम स्पॉट काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी व 30 को काउंसिलिंग होगी। दूसरे चरण की स्पॉट काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण 1 अगस्त से शुरू होगी और काउंसिलिंग 13 अगस्त को होगी।
...
इंटरनल स्लाइडिंग में विषय बदलने का मौका
जिन विद्यार्थियों ने बीटेके में प्रवेश ले लिया है लेकिन मनपसंद विषय नहीं मिला हैं, उनके पास विषय परिवर्तन का मौका होगा। इंटरनल स्लाइडिंग के जरिये सीटों की उपलब्धता के आधार पर मनपसंद विषय मिल सकेगा। इसके लिए 21 जुलाई से पंजीकरण कराना होगा। 28 जुलाई को इंटरनल स्लाइडिंग होगी।
...
प्रवेशित छात्रों का भौतिक सत्यापन 22 व 23 को
प्रो. वीके मिश्र ने बताया कि बीटेक में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों को 22 व 23 को भौतिक रूप से उपस्थित होना होगा। इसके बाद 25 जुलाई को ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ कक्षाओं की शुुरुआत हो जाएगी।