फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाई पर लापता बहन की हत्या का शक, बोरे में कुछ लेकर जाते हुए सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ थाना पुलिस ने भाई को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नयागांव में सोमवार की शाम से लापता युवती का मामला रहस्यमय बन गया है। परिजनों ने युवती के भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। सीसीटीवी फुटेज में भाई को बोरे में कुछ रखकर बाइक से जाते हुए देखा गया है। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
नयागांव निवासी चिंकू निषाद ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी नीलम सोमवार शाम से गायब है। आरोप लगाया कि नीलम के भाई राम आशीष से संपत्ति और पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। तीन साल पहले जमीन अधिग्रहण का मुआवजा मिलने के बाद से परिवार में झगड़ा शुरू हुआ था। पिता ने बताया कि उन्होंने तीन लाख रुपये नीलम की शादी के लिए अलग रखे थे लेकिन राम आशीष बार-बार वह पैसे मांगता था और धमकी देता था कि एक दिन इसे खत्म कर देगा।
विज्ञापन

पड़ोसी सुदामी देवी ने बताया कि सोमवार शाम को उन्होंने राम आशीष को बोरे में कुछ रखकर बाइक पर लादते हुए देखा था। गली के मोड़ पर बोरा दो-तीन बार गिरा भी, जिसे वह जल्दी-जल्दी उठाकर निकल गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो बयान की पुष्टि हुई। गोरखनाथ पुलिस ने मंगलवार सुबह ही राम आशीष को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी। शुरू में उसने कहा कि वह गेहूं और अन्य सामान लेकर अपने ससुराल कप्तानगंज गया था, जहां उसकी पत्नी रहती है। अब पुलिस उसकी लोकेशन और रूट की जांच मोबाइल सर्विलांस से कर रही है। ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ चल रही है और संदिग्ध रूट पर सर्च अभियान जारी है। जल्द ही पूरी गुत्थी सुलझा ली जाएगी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें