फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी के दो दिन बाद गहने लेकर दुल्हन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। यहां शादी के दो दिन बाद दुल्हन गहने लेकर फरार हो गई। युवक को जानकारी हुई तो वह माथा पीटने लगा। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली तो गुमशुदगी का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी बीते 14 नवंबर को उसी इलाके की एक युवती से हुई थी। 15 नवंबर को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। नई नवेली दुल्हन के आने के बाद 16 नवंबर को परिवार में जश्न का माहौल रहा। इस बीच ससुराल वालों को 17 नवंबर एक बरात में जाने का निमंत्रण मिला था। दुल्हन ने स्वयं मनुहार कर पति को बरात में जाने के लिए कहा।
इस बीच मौका मिलते ही लाखों के गहने और कुछ नकदी लेकर फरार हो गई। बरात से लौटने पर दुल्हन को घर में न देखकर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन पता नहीं चला। दुल्हन के घर छोड़कर जाने की सूचना मायके वालों को दी। साथ ही युवक ने खजनी थाने में पहुंच कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें