गोरखपुर। एक्स के माध्यम से अदमलम्जा हैंडल से एक साथ देशभर के 14 फ्लाइट में बम होने की सूचना अकासा एयरलाइंस को टैग की गई। जानकारी होते ही एयरलाइंस के डयूटी मैनेजर विकास कुमार सिंह ने सूचना एयरपोर्ट प्रशासन को दी। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। बृहस्पतिवार की देर शाम विकास ने एम्स थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर अज्ञात एक्स हैंडल चलाने वाले आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।