फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर से लापता बच्ची का शव गड्ढे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। क्षेत्र के महावनखोर के ढेढ़ना निवासी झीनक की ढाई वर्ष की पुत्री रितिका का शव बुधवार को सुबह गांव किनारे पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ। मंगलवार की सुबह से वह घर से लापता थी। बच्ची की दादी फूला देवी की तहरीर पर कैंपियरगंज पुलिस देर शाम अपहरण का केस दर्ज कर बच्ची की तलाश में जुटी थी। इसी बीच सुबह ग्रामीणों ने गड्ढे में शव देखकर शोर मचाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महावनखोर गांव के ढेढ़ना निवासी झीनक साहनी बाहर रहते हैं। घर पर उनकी मां, पत्नी और बेटी रहती हैं। मां फूला देवी ने तहरीर देकर बताया कि मेरी बहू, नातिन सभी एक साथ सोते थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बहू सोकर उठी और रसाेई घर में चली गई। मैं बिस्तर से उठकर खेत चली गई। थोड़ी देर बाद बहू ने देखा तो रितिका बिस्तर पर नहीं थी। उसे लगा कि रितिका दादी के साथ चली गई होगी। जब घर आई तो बहू ने उसके बारे में पूछा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई, रितिका का शव गड्ढे में मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें