फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध अवस्था में घर के कमरे में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार थानाक्षेत्र का मामला, पति की हो चुकी है मौत, घर में अकेले रहती थी महिला
विज्ञापन

महावीर छपरा। बेलीपार इलाके के कालबाग गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध अवस्था में शीला (40) का शव घर के एक कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उनकी बहन सेवई गांव की उषा साहनी ने बेलीपार थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि शीला के पति धर्मवीर की काफी पहले मौत हो चुकी है। वह घर पर अकेले रहती थी।
कालबाग गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में घर से तेज दुर्गंध आ रही थी। अनहोनी की आशंका में सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पड़ोसियों का कहना था कि घर में खून के निशान पाए गए हैं और मामला हत्या का लग रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि हर पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।
विज्ञापन

इधर, सूचना पर पहुंचीं उषा साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह से बहन को तीन बार फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद बहन की मौत की सूचना मिली। घर पर जाकर देखा तो बहन शीला मृत अवस्था में पड़ी थी। उन्होंने शीला की किसी से दुश्मनी की बात से इन्कार किया। बताया कि वह अकेले रहती थी। उसके सभी पटीदार मुंबई में रहते हैं। उन्हें सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृश्यता मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें