फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 'ब्लॉक प्रमुख रिश्ते में लगता है नाना...होटल में कीं अश्लील हरकतें', जानिए पुलिस ने क्या कहा

Tue, 04 Nov 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पीड़िता ने बताया कि वह मामले की शिकायत लेकर एसपी सिटी के पास गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि अब तक की जांच में महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उस दिन महिला की मौजूदगी भी साफ नहीं हो सकी है। जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी की एक महिला ने शहर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रिश्ते में नाना लगता है और उसने एडमिशन का झांसा देकर होटल में बुलाया था, जहां पर अश्लील हरकतें कीं। इसकी शिकायत उन्होंने एसपी सिटी से की थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस की जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने सोमवार को गोरखपुर में प्रेसवार्ता कर बताया कि बीते 28 अक्तूबर को पार्क रोड के एक होटल में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ने उसे ठहराया था। वह रिश्ते में उसके नाना लगते हैं। उसके साथ उनके भाई व भाभी भी आए थे।

देर शाम उनके भाई व भाभी बाहर टहलने चले गए थे। आरोप है कि उसी समय होटल में आए पूर्व ब्लाॅक प्रमुख और कॉलेज संचालक ने उनके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह मामले की शिकायत लेकर एसपी सिटी के पास गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि अब तक की जांच में महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उस दिन महिला की मौजूदगी भी साफ नहीं हो सकी है। जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख का कहना है कि उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। पूर्व में भी उनके ऊपर चोरी समेत अन्य आरोप लगाए गए थे जो पुलिस की जांच में फर्जी निकले। लिहाजा पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। उसी खुन्नस में ये आरोप लगाए गए हैं। पुलिस की जांच में वह पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें