फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इनकमिंग केबल में ब्लास्ट, रुस्तमपुर के तीन फीडर रात दो बजे हुए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह 7 बजे बिजली आपूर्ति हुई बहाल, 1500 घरों की बिजली हुई गुल
विज्ञापन


गोरखपुर। रुस्तमपुर उपकेंद्र का इनकमिंग केबल शनिवार रात ब्लास्ट के बाद जल गया। इससे लगभग 15 सौ उपभोक्ताओं के घरों की बिजली चली गई। इसे ठीक कर रविवार सुबह लगभग सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इससे रात भर उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात लगभग दो बजे रुस्तमपुर उपकेंद्र का इनकमिंग केबल ब्लास्ट के बाद जल गया। इससे रुस्तमपुर उपकेंद्र के तीन फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद बिजली कर्मी इसे सही करने में लग गए। इसके साथ ही इसी समय बरहुआ में ट्रिपिंग की समस्या से भी परेशानियों का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन

रुस्तमपुर निवासी सुनील ने बताया कि रात दो बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित होने से रात गर्मी में बितानी पड़ी है। सुबह भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ा है। वहीं रुस्तमपुर निवासी मनीष ने बताया कि गर्मी में आए दिन बिजली कटौती से परेशानी हो रही है। शनिवार रात में भी बिजली कटौती से परेशानी हुई है सुबह बिजली आने से राहत मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि इसके साथ ही पादरी बाजार क्षेत्र में भी रात में फॉल्ट से समस्या का सामना करना पड़ा है। रात भर बिजली की आवाजाही लगी रही। साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी बिजली से परेशानी रही। वहीं रुस्तमपुर से सहायक अभियंता वीके यादव ने बताया कि रात दो बजे इनकमिंग केबल ब्लास्ट के बाद जल गया। इससे बिजली बाधित हुई है। सुबह सात बजे बिजली बहाल की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें