फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियों में आरक्षण समाप्त कर रही भाजपा सरकार : माता प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने मनाया ''''संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस''''
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा। संविधान ही ढाल है, संविधान ही कवच है। भाजपा तेजी से सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर रही है। नौकरियों में आरक्षण पर अमल न कर उसे समाप्त कर रही है।
वह शनिवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से मनाए जा रहे आरक्षण दिवस पर देवरिया बाईपास रोड स्थिति एक लॉन में ''''संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस'''' कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली को उद्योगपतियों के हाथों बेचा जा रहा है। यह सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। संविदा व आउटसोर्सिंग पर नौकरियां दे रहे हैं। मौलिक अधिकारों जैसे घुमने-बोलने पर रोक लगाई जा रही है। चौथे स्तंभ को भी दबाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार है। पूंजीपतियों की आमदनी लगातार बढ़ती जा रही है। गरीब लोगों की आमदनी घटती जा रही है। प्रदेश में बेरोजगारी चरमोत्कर्ष पर है। समाजवादी विचारधारा गरीबों व मजदूरों को लाभ पहुंचाने की है। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में वैचारिक संघर्ष जारी है। पीडीए गठबंधन के लोग 2027 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लें।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत, डॉ संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें