फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : चिड़ियाघर के कर्मियों में नहीं मिला संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएमआरसी ने सोमवार को 51 कर्मचारियों के लिए थे सैंपल
विज्ञापन

गोरखपुर। चिड़ियाघर के कर्मचारियों में बर्ड फ्लू वायरस का संक्रमण नहीं मिला है। आरएमआरसी (क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र) की रिपोर्ट में इसका जानकारी हुई। मंगलवार की देर शाम को आरएमआरसी ने 51 कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट जारी की। सभी में इंफ्लूएंजा संक्रमण निगेटिव आया है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर में तेंदुए के दो शावक, हिमालयन गिद्ध, मैलानी (बाघिन) और कॉकाटील में एच5एन1 (बर्डफ्लू) के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनका इलाज चिड़ियाघर के पशु अस्पताल में चल रहा है। ऐसे में चिड़ियाघर प्रशासन ने संक्रमित वन्यजीवों से जुड़े जू-कीपर, वाचर और सफाईकर्मियों में इंफ्लूएंजा संक्रमण की जांच कराने का फैसला किया। आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) की टीम ने सोमवार को चिड़ियाघर पहुंचकर संक्रमित वन्यजीवों के संपर्की 51 कर्मचारियों के नमूने लिए। इसके पहले 13 मई को 105 लोगों के नमूने लिए गए थे, उन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आरएमआरसी के वायरोलाजिस्ट डाॅ. अशोक पांडेय ने बताया कि चिड़ियाघर के कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव रही। संक्रमित वन्यजीवों के इलाज में लगे कर्मियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें