फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेखौफ बाइक सवार कर रहे छिनैती, 'खाकी' अब 'तीसरी आंख' से कर रही तालश

Tue, 08 Jul 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पादरी बाजार के पास की घटना सीसी कैमरे में कैद है। शाहपुर पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। गोरखनाथ क्षेत्र की घटना में जल्दी ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पादरी बाजार में युवती से फोन छीनकर भागते बदमाश - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ और शाहपुर थानाक्षेत्र में सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। गोरखनाथ इलाके के हड़हवा फाटक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के हाथ में झपट्टा मारा और पर्स लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


वहीं, शाहपुर इलाके के पादरी बाजार बजरंगी पनीर के पास छात्रा का मोबाइल फोन लूट लिया। अनुमान जताया जा रहा है कि दोनों घटनाओं को एक ही आरोपियों ने अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पहली घटना शाहपुर इलाके की है। यहां पिपराइच की रहने वाली सृष्टि श्रीवास्तव पादरी बाजार नंद नगर कालोनी में किराये के कमरे में रहती हैं।

पिपराइच के एक स्कूल में पढ़ते हुए वह बच्चों को कोचिंग पढ़ाती है। सोमवार की शाम 3:30 बजे सृष्टि ऑटो से पादरी बाजार पहुंची। इसके बाद पैदल कमरे में जाने लगी। अभी वह बजरंगी पनीर की दुकान के पास पहुंची थी उसके मोबाइल पर कॉल आ गई। वह बात करते हुए आगे बढ़ रही थी कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसका मोबाइल फोन लूटकर भाग गए।

दूसरी घटना गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हड़हवा फाटक के पास की है। हुमायूंपुर निवासी सावित्री शर्मा के पति अरविंद शर्मा इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। सावित्री ने बताया कि सोमवार दोपहर में वह हड़हवा फाटक के पास स्थित राधाकृष्ण राय के घर आयोजित रामायण पाठ में शामिल होने गई थीं।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे वह चार वर्षीय बेटे गर्वित के साथ पैदल ही घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया। इसके बाद बदमाश हुमायूंपुर की ओर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पादरी बाजार के पास की घटना सीसी कैमरे में कैद है। शाहपुर पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। गोरखनाथ क्षेत्र की घटना में जल्दी ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें