फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला से की लूट, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर इलाके के जटेपुर उत्तरी में शुक्रवार को भोर में हुई वारदात
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी मोहल्ले में शुक्रवार को भोर में टहल रही बुजुर्ग महिला धक्का देकर बाइक सवार बदमाश ने गिरा दिया और सोने का मंगलसूत्र व कान की बाली छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, जटेपुर उत्तरी निवासी 60 वर्षीय कलावती शर्मा शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे अपने घर के सामने टहल रही थीं। उसी समय बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और उन्हें पीछे से धक्का दे दिया। वह सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान बदमाश ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र और कान से सोने की बाली खींच ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलावती शर्मा ने बताया कि बाली खींचने की वजह से उनका बायां कान फट गया और खून बहने लगा। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोग पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने शाहपुर थाने में तहरीर दी। कलावती के पति कमलेश प्रसाद सिवान जिले के मैरवां में शिक्षक हैं। बेटा नवनीत पीआर कंपनी में काम करते हैं, जो काम के सिलसिले में पटना गए हैं। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरे की तलाश चल रही है। जल्द ही पहचान कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें