फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल के प्लेटफाॅर्म नंबर एक की ई-नीलामी में 18.60 लाख रुपये लगाई बोली

Tue, 01 Oct 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल के प्लेटफाॅर्म नंबर एक से मोटर बोट, स्पीड बोट आदि के संचालन के लिए एक फर्म ने 18 लाख 60 हजार रुपये हर महीने किराया देने के लिए दावा किया है। सोमवार को आयोजित ई-नीलामी में 150 बार बोली लगाने के बाद राधेश्याम साहनी की फर्म ने अधिकार अपने नाम किया है। दूसरे स्थान पर रही फर्म ने इससे 10 हजार कम की बोली लगाई। प्लेटफाॅर्म नंबर सात के लिए डेढ़ लाख तो 10 के लिए सवा दो लाख रुपये महीना की बोली लगाने वाले को अधिकार दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने ई-नीलामी का आधार मूल्य एक लाख 10 हजार रुपये रखा था। करीब एक महीने पहले प्लेटफाॅर्म नंबर-1 का एक लाख 70 हजार रुपये की अधिकतम बोली लगाई गई थी लेकिन जीडीए ने फर्म को अधिकार नहीं दिया। क्योंकि, इससे पूर्व वर्ष ढाई लाख रुपये प्रति महीना से अधिक किराया इस प्लेटफाॅर्म पर मिलता था। नाव संचालन का अधिकार न पाने पर अधिकतम बोली लगाने वाली फर्म ने कोर्ट में वाद दाखिल किया है। इस बीच नीलामी को निरस्त कर सोमवार को नए सिरे से बोली लगाई गई। इस बार भी आधार मूल्य एक लाख 10 हजार रुपये ही रखा गया था।
प्लेटफाॅर्म नंबर सात के लिए आधार मूल्य एक लाख 10 हजार रुपये था और इसके लिए डेढ़ लाख रुपये की बोली लगाई गई। प्लेटफाॅर्म नंबर 10 के लिए आधार मूल्य 45 हजार रखा गया था। इसके लिए अंतिम बोली सवा दो लाख रुपये की लगाई गई है। वहीं प्लेटफाॅर्म नंबर एक के लिए ई-नीलामी में 150 बार बोली लगाने के बाद राधेश्याम साहनी की फर्म ने सर्वाधिक 18.60 लाख की बोली लगाई। प्रतिमाह इस किराया के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से देना होगा।
विज्ञापन

-
वर्जन...
रामगढ़ताल में प्लेटफाॅर्म नंबर एक के लिए अधिकतम बोली 18 लाख 60 हजार रुपये की रही। इसके अलावा प्लेटफाॅर्म नंबर सात व 10 के लिए भी फर्म का चयन कर लिया गया है।
आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए

-
क्रूज और फ्लोटिंग भी किराया देने में छूटे पीछे

रामगढ़ताल के प्लेटफाॅर्म नंबर दो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को दिया गया है। इसके लिए जीडीए को प्रतिमाह 4.41 लाख प्रति माह किराया निर्धारित किया गया है। वहीं जेट्टी से चलने वाला क्रूज जीडीए को करीब साढ़े सात लाख रुपये प्रतिमाह किराया देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें