थाना क्षेत्र की महिला ने अपनी ही भाभी पर स्नान करने के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भईया व भाभी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने आरोप लगाया कि वह स्नानघर में स्नान कर रही थी, तभी झरोखे से उसकी भाभी ने वीडियो बना लिया और छह सितंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर वायरल कर दिया। जब उसने विरोध किया तो भाभी गाली-गलौज करने लगी और भाई ने भी उसका समर्थन किया।
पीड़िता के अनुसार, मामले को लेकर दस सितंबर को दोपहर में फिर से बहस हुई तो भाई-भाभी ने मारपीट की कोशिश की। महिला का कहना है कि अब जब भी वह स्नान करने जाती है, आरोपी मोबाइल लेकर वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं, जिससे वह भयभीत है। थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद