फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतिया एस्टेट : खपरैल बंगला की चहारदीवारी पर फिर विवाद, पार्षद ने काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की सड़क पर बन रहे पिलर को लेकर जताया एतराज
विज्ञापन


गोरखपुर। बेतियाहाता मोहल्ले में बेतिया एस्टेट की जमीन पर बने खपरैल बंगला की चहारदीवारी को लेकर बृहस्पतिवार को फिर विवाद हो गया। पार्षद और स्थानीय लोगों ने नगर निगम की सड़क पर पिलर बनाने का आरोप लगाकर काम रुकवा दिया। इस बीच बिहार से आए राजस्वकर्मियों और पार्षद के बीच बहस भी हुई। उधर, बिहार सरकार से नियुक्त किए गए प्रशासन को दे दी है।

बेतिया एस्टेट की ओर से खपरैल बंगला की पैमाइश कराने के बाद अब परिसर के चारों ओर चहारदीवारी कराई जा रही है। इसके लिए पिलर को सड़क पर बनाया गया था। पार्षद ने पहले भी विरोध कर काम बंद कराया था। बृहस्पतिवार को बिहार से आए राजस्वकर्मियों ने चहारदीवारी के लिए पिलर बनवाना शुरू किया। सूचना पाकर स्थानीय पार्षद विश्वजीत भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पिलर को नगर निगम की सड़क पर नहीं बनने देंगे। पुरानी चहारदीवारी को तोड़कर उसी स्थान पर बनाएं। इसे लेकर काफी देर तक कहासुनी होती रही। काम बंद करवाकर पार्षद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिहार सरकार से नियुक्त प्रशासक बद्री प्रसाद गुप्ता ने इसकी जानकारी प्रशासन को देकर मदद मांगी है। उन्होंने बताया कि पार्षद से बात की गई है। जहां विरोध है उसे छोड़कर आगे काम करवाया जाएगा। अभी बिहार एस्टेट की जितनी भी जमीन उसकी पैमाइश कर रिपोर्ट बिहार सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें