फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: थाने में फिर मधुमक्खियों का हमला... होमगार्ड, चौकीदार और छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार थाना परिसर स्थित पेड़ से मधुमक्खियों का छत्ता हटवाने के लिए वन विभाग को लिखा पत्र
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार थाने में मंगलवार सुबह नौ बजे अचानक फिर से मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इसमें होमगार्ड, चौकीदार और एक छात्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी खोराबार पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उन्हें घर भिजवा दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे फरियादियों का आना शुरू हो गया था। थाने पर होमगार्ड अब्दुल कलाम और चौकीदार महमूद डयूटी कर रहे थे। इसी दौरान थाना परिसर में स्थित बरगद के पेड़ पर बने छत्ते से मधुमक्खियों का झुंड एक साथ निकला और लोगों को डंक मारने लगा। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मधुमक्खियों के हमले में घायल होमगार्ड, चौकीदार व छात्र घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से खोराबार पीएचसी भिजवाया गया। थाने पर तैनात घायल होमगार्ड अब्दुल कलाम, चौकीदार महमूद ने बताया कि सुबह अचानक मधुमक्खियों का झुंड हमला कर डंक मारने लगा। इसी दौरान थाने के बगल से स्कूल जा रहे छात्र पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन हमले से दहशत में फरियादी
खोराबार थाने में सोमवार को भी थाने में मधुमक्खियों ने हमला कर चार फरियादियों को घायल कर दिया था। मंगलवार को भी दोबारा हमला होने के बाद फरियादी दहशत में आ गए हैं। वे थाने परिसर में जाने से डर रहे हैं। वहीं एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया है कि वन विभाग को मधुमक्खियों का छत्ता हटाने के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें