फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीएड परीक्षा शुरू, पहले ही दिन नकल करते पकड़े गए 15 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
12 कॉलेजों के परीक्षार्थियों का केंद्र बना है सेंट एंड्रयूज कॉलेज
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में बुधवार से शुरू हुई बीएड की परीक्षा में सेंट एंड्रयूज कॉलेज केंद्र पर पहले ही दिन नकल करते 15 परीक्षार्थी पकड़े गए। उनके खिलाफ अनुचित साधन प्रयोग (यूएफएम) के तहत कार्रवाई की गई है।
सेडिका में 12 कॉलेजों का परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। पहले दिन बीएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं थीं। बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक थी। कॉलेज के आंतरिक सचल दल के सदस्यों ने प्राचार्य प्रो. सीओ सैमुएल के नेतृत्व में परीक्षा कक्ष में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान ही 15 विद्यार्थियों के पास से बड़ी संख्या में नकल सामग्री मिली। इसके बाद उन विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दूसरी पाली में दोपहर 1 से 4 बजे तक की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। वहीं, विश्वविद्यालय केंद्र पर चल रही बीए एलएलबी की परीक्षा में बुधवार को एक छात्रा नकल सामग्री के साथ पकड़ी गई। उसके खिलाफ यूएफएम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के आंतरिक सचल दल में प्रो. सीपी गुप्ता, प्रो. सुशील राय, प्रो. तनवीर आलम, डॉ. सुनीता पॉटर, डॉ. पूजा आनंद एवं डॉ. जिलाजीत चौधरी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें