फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निश्चिंत रहें.. मकान दिलाएंगे और इलाज भी कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजना से मकान और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं। अपराधियों और भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन




सीएम योगी ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों से मुलाकात की। उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया। कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने व हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है।



जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पक्के मकान की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान की सुविधा दी जाएगी। कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड हैं, उन्हें इलाज में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। साथ ही जो पात्र किन्हीं कारणों से वंचित हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं।



कुशीनगर की एक महिला ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मदद का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद यदि इलाज में किसी तरह की आर्थिक दिक्कत आएगी तो भी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें