फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल : वाराणसी को हराकर गोरखपुर की टीम फाइनल में

विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे राज्यस्तरीय जूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइ
विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए क्वार्टर व सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन

अलीगढ़ को हराकर आगरा की टीम फाइनल में, आज खेला जाएगा प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम आयोजित प्रदेशीय संघ समन्वय जूनियर बालिका बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गोरखपुर मंडल की टीम ने वाराणसी मंडल की टीम के 70-62 अंकों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को फाइनल में गोरखपुर की भिड़ंत आगरा मंडल की टीम से होगी।
शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच गोरखपुर मंडल बनाम कानपुर मंडल के मध्य खेला गया। इसमें गोरखपुर मंडल ने कानपुर मंडल की टीम को एकतरफा मुकाबले में 31-02 अंकों के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच आगरा मंडल बनाम मेरठ मंडल के मध्य खेला गया। इसमें आगरा मंडल ने मेरठ मंडल को 33-17 अंकों के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरा वाराणसी मंडल बनाम बस्ती मंडल के मध्य खेला गया। इसमें वाराणसी मंडल ने बस्ती मंडल को एकतरफा मुकाबले में 37-10 अंको के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथा मैच चतुर्थ मैच अलीगढ़ मंडल बनाम मिर्जापुर मंडल के मध्य खेला गया। इसमें अलीगढ़ मंडल ने मिर्जापुर मंडल को एकतरफा मुकाबले में 26-0 अंकों के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच गोरखपुर और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच आगरा और अलीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें आगरा ने अलीगढ़ को 51-23 अंकों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

तीसरे दिन के मुकाबले की शुरुआत मुख्य अतिथि डेविड जार्ज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत हुई। इस दौरान मिथलेश शर्मा, आजाद सिंह, दिवाकर राम, अभिनव चतुर्वेदी, प्रवीण कुमार राय, सोनू चौरसिया, अहित श्याम, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें