बीटेक के 918, एमबीए के 95 छात्रों को मिली नौकरी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को प्लेसमेंट दिलाने की दिशा में सत्र 2024-25 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पहली बार विश्वविद्यालय के 1100 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट मिला है। प्लेसमेंट पाने वालों में बीटेक के साथ ही अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी भी शामिल हैं।
एमएमएमयूटी के प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि इससे पहले सत्र 2021-22 में सर्वाधिक 1022 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला था। इस बार बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र-छात्राओं को 172, आईटी के 96, इलेक्ट्रॉनिक्स के 208, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 174 और मैकेनिकल के विद्यार्थियों को 171 प्लेसमेंट ऑफर मिले।
नए सत्र में भी 18 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट
सत्र 2025-26 में भी छात्रों के प्लेसमेंट के लिए कंपनियां आने लगी हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनी जोश टेक्नोलॉजी ने आईटी के छात्र आयुष पटेल को 14.47 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। कंप्यूटर साइंस के छात्र दिनकर गुप्ता को 12.35 लाख व आईटी के अदम्य सिंह को 11 लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। सोहो रिसर्च में सीएस की छात्रा अंजली को 7 लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। इसके अलावा इंटर्न इलाइट कंपनी में 14 छात्र-छात्राओं को 6 लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है।
विषयवार छात्रों को मिला प्लेसमेंट
विषय छात्र संख्या
बीटेक 918
एमबीए 95
बीबीए 26
एमसीए 42
एमटेक 09
बीफार्म 07