फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लिंक एक्सप्रेस-वे पर तीन जगह बैरिकेडिंग...अप्रोच मार्ग की मरम्मत तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लिंक एक्सप्रेस-वे पर बेलघाट के कम्हरियाघाट में सरयू नदी पर बने पुल के अप्रोच मार्ग की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया गया है। अब नदी की धारा को मोड़ने के लिए कार्य होगा। इसे कार्यदायी संस्था यूपीडा और सेतु निगम मिलकर कराएंगे। वहीं, पुल के एक लेन पर आंबेडकरनगर सीमा तक तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है ताकि लोग गाड़ियां लेकर न जा सकें। अभी बेलघाट की ओर से पुराने पुल तक ही जा सकेंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले लोगों के लिए एक्सप्रेस-वे मार्ग पहली पसंद है। इस मार्ग से जाने पर लखनऊ पहुंचने में साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। जानकारी के मुताबिक, लिंक एक्सप्रेस-वे पर सरयू नदी पर बने पुल के अप्रोच मार्ग से पहले ही करीब 46.500 किमी पर इस लेन को बंद कर दिया गया था। इसके आगे अप्रोच सड़क के नीचे से करीब 20 से 30 मीटर तक पूरी तरह से मिट्टी खिसक गई है। यहीं से पुराने पुल तक जा सकते हैं। इसके बाद पुल पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके अलावा आंबेडकरनगर तक दो और जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है ताकि अप्रोच मार्ग से गाड़ी लेकर कोई न आने पाए।
बृहस्पतिवार को कटान स्थल की मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया। अभी बोरी में मिट्टी भरकर ठोकर बनाया जा रहा है। वहीं, यूपीडा और सेतु निगम के अधिकारियों ने अप्रोच की तरफ से नदी की धारा को मोड़ने के लिए ठोकर बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

-
चार जिले सीधे जुड़े हैं लिंक एक्सप्रेस-वे से
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर-फोरलेन बाईपास एनएच- 27 पर ग्राम जैतपुर के पास से प्रारंभ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आजमगढ़ जिले के सालारपुर में जुड़ रहा है। 7283.28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 91.35 किमी लंबे यह एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर, आंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ जिले के लोग सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं।


-

कोट
सरयू नदी की दिशा बदलने से पुल के अप्रोच से मिट्टी खिसक गई है। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही सेतु निगम की देखरेख में अप्रोच मार्ग को सही करा दिया जाएगा। नदी की धारा को मोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीपी वर्मा, एक्सईएन, यूपीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें