फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बैंक बनेगा मददगार, बढ़ेगी दूध उत्पादन की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी के निर्देश पर हुआ है श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन का गठन, गोरखपुर मंडल के सभी जिले शामिल
विज्ञापन

इंडियन बैंक देगा 300 पशुओं की खरीद के लिए महिला पशुपालकों को कैटल लोन, मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन से हुआ एमओयू

गोरखपुर। गोरखपुर मंडल में बैंक के जरिए कैटल लोन (पशु ऋण) लेकर महिला पशुपालक दूध उत्पादन की रफ्तार बढ़ाएंगी। श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन ने महिला पशुपालकों की आर्थिक मजबूती के लिए नई पहल करते हुए इंडियन बैंक से करार (एमओयू) किया है। समझौते के तहत इंडियन बैंक से तीन सौ पशुओं की खरीद के लिए ऑर्गनाइजेशन की महिला शेयर होल्डर को कैटल लोन दिलाया जाएगा। शुरुआत एक महिला शेयर होल्डर को 2 लाख रुपये के कैटल लोन से कर दी गई है।

श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन का गठन सीएम योगी के निर्देश पर गोरखपुर मंडल के जिलों (गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर) के ग्रामीण क्षेत्र की पशुपालक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से किया गया है। पशुपालक महिलाओं के पास जितने अधिक दुधारू पशु होंगे, उनकी आमदनी उतनी बढ़ेगी। ऑर्गनाइजेशन से जुड़ी महिला पशुपालकों के पास दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन ने सोमवार (28 जनवरी) को इंडियन बैंक के साथ एक एमओयू किया। यह एमओयू महिला पशुपालकों को कैटल लोन दिलाने के लिए किया गया है। एमओयू के आदान प्रदान के अवसर पर इंडियन बैंक के फील्ड जनरल मैनेजर (प्रयागराज) नवीन कुमार वर्चुअल माध्यम से तथा जोनल मैनेजर एसके सोनकर व श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन के निदेशक-मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) धनराज साहनी उपस्थित रहे। एमओयू के आदान प्रदान के साथ ही ऑर्गनाइजेशन की एक शेयर होल्डर कालिंदी देवी को 2 लाख रुपये का कैटल लोन दिया गया। यह ऋण प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है, जिससे लाभार्थियों को त्वरित और सरल तरीके से ऋण स्वीकृति प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
15 हजार महिलाएं बन चुकी है शेयर होल्डर

श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन के सीईओ धनराज साहनी ने बताया कि इस ऑर्गनाइजेशन में करीब पंद्रह हजार महिलाएं शेयर होल्डर बन चुकी हैं। उम्मीद है कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद से मार्च 2025 तक शेयर होल्डर की संख्या बीस हजार हो जाएगी। ऑर्गनाइजेशन ने अगले दो साल में तीन लाख लीटर दूध संग्रह की कार्ययोजना बनाई है। इसके लिए शेयर होल्डर के पास पशुओं की संख्या अधिक हो, इस निमित्त कैटल लोन दिलाने की पहल की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें