फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बकाया जमा नहीं करने पर बैंक शाखा सील, फिर 10 दिन के लिए दी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता फोरम ने एक मामले में एचडीएफसी को दिया है भुगतान का आदेश
विज्ञापन

गोरखपुर। असुरन स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा बृहस्पतिवार को राजस्व बकाया जमा नहीं करने पर कुछ देर के लिए सील कर दी गई। बाद में बैंक प्रबंधन की तरफ से बकाया जमा करने के लिए कुछ दिन का वक्त मांगा गया। इस पर 10 दिन का वक्त देते हुए सील हटा लिया गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सदर देवेंद्र यादव के अनुसार राजस्व टीम ने 7,61,776 रुपये की बकाया राशि की वसूली के लिए बैंक शाखा को कुर्क करते हुए सील कर दिया। एसडीएम सदर दीपक गुप्ता के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि जिला उपभोक्ता आयोग ने एक मामले में जिलाधिकारी को पिछले महीने वसूली प्रमाणपत्र भेजा था। बकाया की वसूली के लिए तीन जुलाई को एचडीएफसी बैंक शाखा को समन भी तामील कराया गया था। इसके बाद भी बैंक की ओर से बकाए का भुगतान नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। बाद में बैंक प्रबंधन की तरफ से एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया, जिसमें भुगतान के लिए 10 दिन का वक्त मांगा गया। इस पर एसडीएम ने अस्थाई रूप से सील हटाने का आदेश दिया। नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि यदि तय अवधि में बकाया राशि जमा नहीं की जाएगी, तो शाखा को पुनः सील व कुर्क किया जाएगा। इस कार्रवाई में संग्रह अमीन योगेंद्र चौबे, लक्ष्मीकांत तिवारी, मस्तराम सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, अभिषेक कुमार पांडेय, आफताब आलम, हिमांशु यादव और आकाश पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें