फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नहीं करनी होगी भागदौड़, अब मोबाइल पर भी बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड

Tue, 26 Nov 2024 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
ayushman card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए एक एप लांच हो गया है। आयुष्मान एप मोबाइल में डाउनलोड कर कोई व्यक्ति भी वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बना सकता है।

विज्ञापन

सरकार ने 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लोगों को आयुष्मान योजना में शामिल कर पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार की सुविधा दी है। सीएमओ डाॅ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि 70 वर्ष की उम्र में स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्ड बनवाने के लिए जाना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं है।
उन्हें परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने एप लांच किया है, ताकि घर पर या कहीं भी मोबाइल में एप डाउनलोड कर आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके। इसके लिए आधार कार्ड नंबर होना जरूरी है। जो कार्ड जेनरेट होगा, उसे मोबाइल में सेव कर लें या प्रिंट करा लें। यह सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में वह कार्ड मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें