फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण आरोग्यता के लिए बना है आयुष विश्वविद्यालय : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पीएम मोदी की प्रेरणा से सम्पूर्ण आरोग्यता के लिए बनाया गया उत्तर प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय है। लोकार्पण के साथ अब इस विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी। लोगों को आयुर्वेद, होम्योपैथ, यूनानी, योग, नेचुरोपैथी, सिद्धा आदि विधाओं की चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा। यह विश्वविद्यालय आयुष के क्षेत्र में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के बड़े केंद्र के रूप में भी आगे बढ़ेगा।

सीएम योगी ने कहा कि किसानों और नौजवानों को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने में भी आयुष विश्वविद्यालय की बड़ी भूमिका होगी। इसके जरिए औषधीय पौधों की खेती रोजगार बढ़ाने में मददगार होगी। पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को हेल्थ टूरिज्म के नए रूप में आकर्षित करने में भी आयुष विश्वविद्यालय निर्णायक साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आयुष विश्वविद्यालय हेल्थ टूरिज्म का नया डेस्टिनेशन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनाथ और चौरासी सिद्धों की परंपरा से जुड़ा है आयुर्वेद का रस शास्त्र
मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद व नाथपंथ के आपसी जुड़ाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में रस शास्त्र, धातु विज्ञान का आविष्कार नवनाथ तथा चौरासी सिद्धों की परंपरा से जुड़ता है और इसे व्यवस्थित करने का श्रेय गुरु गोरखनाथ को दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें