फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स : तीन हजार मीटर में सुग्रीव और पूनम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रीजनल स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन


गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग एथलेटिक्स (दौड़) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें तीन हजार मीटर दौड़ बालक वर्ग में सुग्रीव निषाद और बालिका में पूनम निषाद ने बाजी मारी।
तीन हजार मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राजकुमार द्वितीय और रवि यादव तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में दिव्या साहनी द्वितीय और संजना गौड़ तृतीय रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में विशाल गुप्ता, बालिका में रिया सिंह गौतम, 200 मीटर में विशाल गुप्ता, बालिका में सृष्टि मौर्या प्रथम रहीं।
विज्ञापन

वहीं 400 मीटर दौड़ में विशाल सैनी और रिया सिंह, 800 मीटर में संदीप कुमार और पूनम निषाद प्रथम रहे। 1500 मीटर में संदीप कुमार ने बाजी मारी। लंबी कूद बालिका वर्ग में नेहा पाल प्रथम रहीं। गोलाक्षेपण बालक में हनू यादव, शॉटपुट बालिका में आरुषि राव प्रथम रहीं। 100 मीटर हर्डिल रेस (बाधा दौड़) में अभिषेक यादव प्रथम रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में तारकेश्वर, डिस्कस थ्रो बालिका में आरुषि राव ने बाजी मारी। ऊंची कूद बालकों में अनुराग, जेवलीन थ्रो बालिका में अंजली कुमारी प्रथम रहीं। 400 मीटर हर्डिल रेस बालक में विनय कन्नौजिया, ऊंची कूद बालिका में सृष्टि मौर्या पहले स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो बालकों में हनू यादव, 400 मीटर हर्डिल रेस बालिका में खुशबू प्रथम रहीं।
विज्ञापन

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एनडी सोलंकी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार है। इस दौरान आरएसओ आले हैदर, मो. अख्तर अली, अशोक शाही, अभिषेक कुमार, जवाहर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें